पियुष चन्देल अलीराजपुर

कन्या मा.वि. सोण्डवा में उत्साह के साथ शिक्षक दिवस मनाते हुवे छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभांरभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर विशेष अतिथि म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ व अध्यापक संविदा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश आर. वाघेला, प्रधानाध्यापक भारतसिंह मण्डलोई, सुनिता कुशवाह तथा गायत्री सोलंकी ने दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर किया। अतिथियों का स्वागत छात्र संघ की लक्ष्मी, सोनु, प्रिया, शियादी, अर्चना, हतरी, आदी ने पुष्पगुच्छ देकर व तिलक लगाकर किया।
छात्रो को संबांधित करने हुवे, वाघेला ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला।मण्डलोई ने जीवन में अनुशासन को महत्व देते हुवे उनसे जुडी बातों को बताया। छात्रा सीमा, राधिका, षिव्यानी, उर्मिला, रीतु, कविता, टिंकल, प्रियंका, रविना, मनीषा, प्रीती, हिना, सुनीता, रंजिता, शीतल, शर्मिला आदि ने डांस, संगीत, नाटक, की मनमोहक प्रस्तुतिया दी। कार्यक्रम का संचालन दिपीका श्रीवास्तव ने व आभार  रायली सस्तीया ने माना। इस अवसर पर मजान जमरा, गीता चौहान सहित संस्था स्टॉफ व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *