पियुष चन्देल अलीराजपुर
—
कन्या शिक्षा परिसर अलीराजपुर में आज शिक्षक दिवस पर सेवा निवृत्त शिक्षकों का सम्मान करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत पूर्व प्राचार्य एम. बलोच, सेवानिवृत्त पुर्व सहायक संचालक नटवर सिंह सिसोदिया, सेवानिवृत पूर्व प्राचार्य अरविंद गहलोत, सेवा निवृत्त बैंक मैनेजर उत्तम सिंह चौधरी, सेवा निवृत शिक्षिका श्रीमती अनिता चौधरी एवं खेल शिक्षक भूपेंद्र सिंह बघेल को आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती तथा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सरस्वती वंदना आशु व करीना तथा प्रेरणा गीत करिश्मा व गंगा ने प्रस्तुत किया। स्वागत गीत शिक्षिका मनिषा तंवर द्वारा प्रस्तूत किया तत्पश्चात अतिथि परिचय व स्वागत भाषण संस्था प्राचार्या अंजू सिसौदिया ने दिया।
आमंत्रित अतिथियों ने अपने उदबोधन में शिक्षक शब्द का अर्थ, गुरु शिष्य के अपनत्व तथा समर्पण के बारे में जानकारी दी।
मनोरमा गैस एजेंसी की शोभना ओंकार द्वारा छात्राओं के बीच विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करवा कर उनको पुरुस्कृत किया।
कार्यक्रम में संस्था स्टॉफ से सुषमा जमरा, रमेश तोमर, अंतर सेमलिया, अशोक प्रजापति, कविता तंवर, चन्द्रेश वाघेला, गायत्री राठौड़, रेणु करमड़िया नवल सिंह तोमर तथा छात्राओं में मनीषा, प्राची, कंचन, प्रमिला व बड़ी संख्या में अन्य छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन संदीप सिसोदिया ने किया तथा आभार कलम डावर ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *