रितेश गुप्ता, थांदला स्थानीय अणु पब्लिक स्कूल पर शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने समारोह में विभिन्न प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर संस्था के प्रमुख प्रदीप गादिया ने शिक्षकों के सम्मान की प्रेरणा एवं जीवन निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार व्यक्त किये। समारोह में अक्सा अजीसन, नित्या शर्मा, श्रेया मिश्रा, धनिष्ठा तलेरा आदि छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार रखे। छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षकों को स्वल्पाहार कराया गया। संस्था प्रमुख प्रदीप गादिया एवं प्राचार्य प्रमोद नायर, हेड बॉय प्रथम बैरागी तथा अन्य छात्रो द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया। आभार शिक्षक प्रवेश पाल ने माना। इस अवसर पर छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे। Post navigation इनरव्हील क्लब ने गर्भवती महिलाओं को दी पोषण आहार की जानकारी शिक्षक दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन