विपुल पंचाल, झाबुआ
5 सितंबर को इनरव्हील क्लब झाबुआ शक्ति ने वार्ड नंबर 4 की आंगनवाड़ी में जाकर पोषण आहार सप्ताह के अंतर्गत सभी 8 गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार की जानकारी दी। साथ ही उन्हे डॉक्टर की सलाह से निम्न पोशाक आहार प्रदान करे। सेवफल, अनार, नारियल गोला, प्रोटीन आहार के पैकेट, केल्शियम की गोलियां, आयरन की गोलियां, ग्लूकोज पावडर, प्रोटीन पावडर उक्त सभी दवाइयां एक महीने की दी गई। साथ ही 2 कुपोषण के शिकार बच्चों को भी फ्रुट और आयरन व केल्शियम की गोलियां प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *