भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर प्रतिदिन डीजल पेट्रोल और रसोई गैस की कमर तोड़ मूल्य वृद्धि के से आम जन में हाहाकार मच गया है। डीजल पेट्रोल और रसोई गैस की मूल्य वृद्धि से आम वस्तुओं के मूल्य पर बढ़ रहा है। क्योंकि आज हमें रोजमर्रा में उपयोग आने वाली वस्तुएं यातायात के माध्यम से प्रापत होती है ।परिणाम स्वरुप हर घर का बजट बिगड़ चुका है। कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2012-13 में कीमत कम थी। लेकिन आज तेज गति से बढ़ती जा रही है इसको देखते हुए कांग्रेस कमेटी ने मेघनगर तहसील कार्यालय में भाजपा सरकार के विरोध में नारे लगाए। साथी विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता सहित पूर्व विधायक वीर सिंह भूरिया, ब्लॉक अध्यक्ष यामीन शेख, नगर अध्यक्ष आनंदी पडियार, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप देवाना,शायदा भाभर,महबूब सुलेमान एवं अरुण ओहारी, नवल सिंह नायक ,पार सिंह डिड़ोर, मेहबूब शेख, विक्की डोडियर, युसुफ नंनेखा पार्षद गण,कालू बसोड कल सिंह भूरिया अरुण ओहारी दिलीप देवाणा ,संजय बन्धु ,दिपक परमार पंकज डामोर ,रोशन मैडा ,बहादूर सिंह हटिला , राजा मानसिंह सिमोन कटारा सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे समस्त कार्यकर्ताओं में शिवराज सरकार की हाय-हाय के नारे के साथ मेघनगर प्रभारी तहसीलदार बाबू सिंह निनामा एवं महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया। Post navigation विभिन्न समस्याओं को लेकर कम्प्यूटर ऑपरेटर महासंघ ने कांग्रेसी नेता महेश पटेल को सोंपा ज्ञापन इनरव्हील क्लब ने गर्भवती महिलाओं को दी पोषण आहार की जानकारी