आम्बुआ से बृजेश खण्डेलवाल की रिपोर्ट :- स्वच्छता अभियान को एवं कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा के निर्देश पर घर- घर शौचालय बनाकर उसमें शौच करने के लिये लगातार हम पुरे ब्लॉक मे निरंतर मोर्निंग फॉलोअप क्षैत्रवासियो को प्रेरित कर रहे है और इस दिशा मे हमे सफलता भी मिल रही है | हम जल्द ही कई पंचायतो को ओडीएफ करने की ओर है | यह बात जनपद पंचायत उदयगढ की सीईओ पूजा सोलंकी ने क्षैत्र के दौरे के दौरान कही | इस अभियान को सफल बनाने मे पीसीओ एवं समन्वयक स्वच्छता अभियान मनोहर वाणी, ए पी राजेश ठाकुर , सुनील गहलोत व विभाग के कर्मचारी सरपंच,सचिव, ऑगनवाड़ी कार्यकर्ताओ का भरपुर सहयोग मिल रहा है | Post navigation जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी साबेरा अंसारी ने पदभार संभाला वाहन की टक्कर से गिरे विद्युत पोल के चालू रहने से भयभीत ग्रामीण