अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- नानपुर में शुक्रवार-शनिवार रात को एक अज्ञात वाहन में विद्युत लाइन के खंबे को टक्कर मार दी जिससे वह विद्युत लाइन का पोल पुलिस ग्राउंड के सामने गिर गया। चालू हालात विद्युत पोल गिरने से वहां से आवाजाही करने वालों के लिए घातक साबित हो रहा है। लेकिन अभी तक विद्युत विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। भाजपा के मंडल महामंत्री जितेंद्र वाणी के दुकान के सामने पोल गिरा हुआ है। वहीं विद्युत पोल के चालू हालत में अभी भी तारों के बीच पड़े रहने से पशुओं व वहां से आवाजाही करने वालों को जान का खतरा बना हुआ है लेकिन जिम्मेदार विद्युत विभाग अभी तक यहां आकर सुध नहीं ली है। Post navigation शासन के ओडीएफ अभियान को पूरा करने के लिए करे प्रेरित : सीईओ सोलंकी बुरहानी क्लब ने रॉयल को हराकर जीता फाइनल प्लास्टिक बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट