लाइव के लिए बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट-
दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरू डॉक्टर सैयय्दना मुफद्दल साहब की सालगिरह पर स्थानीय बुरहानी क्रिकेट क्लब ने 11 से 15 दिसंबर तक प्लॉस्टिक बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का रात्रीकालीन आयोजन किया, जिसमे केवल बोहरा समाज की टीमों ने हिस्सा लिया। अलीराजपुर, जोबट, भाबरा, कुक्षी, दही, आम्बुआ और गुजरात की छोटाउदयपुर, दाहोद आदि 16 टीमो ही हिस्सा लिया, जिसमं सेमीफाइनल में चार टीमे एसबी एस क्लब कुक्षी, बुरहानी क्लब आम्बुआ, डायमंड क्लब कुक्षी, रॉयल क्लब अलीराजपुर पहुंची। पहला सेमीफाइनल एसबीएस कुक्षी ने 81 रन का लक्ष्य बुरहानी को दिया जवाब में बुरहानी ने मात्र चार ओवर दो गेंदो में लक्ष्य को पार कर सेमीफाइनल में पहुंची। दूसरा सेमी फाइनल में डायमंड कुक्षी व रॉयल अलीरापुर के मध्य कशमकश रहा ओर रॉयल ने विजय हासिल की। फाइनल मैच रॉयल अलीराजपुर व आयोजक बुरहानी के मध्य खेला गया पहले बैटिंग करते हुए रॉयल ने मात्र 75 रन बनाए, जिसे बुरहानी ने आसानी से लक्ष्य के पार कर विजेता बनी। मैन ऑफ द मैच मुस्तफा आम्बुआ को एवं मैन ऑफ दी सीरीज मुस्तेन अलीराजपुर को दी गई। विजेता एवं उपविजेता टीमो को मुख्य अतिथि अलीराजपुर विधायक नागरसिह चौहान, अध्यक्षता कर रहे जोबट विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष विशाल रावत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोंटी डावर, समाज के हुसैन भाई साहब के हाथो वितरण करवाया गया। इस अवसर पर युवा नेता चन्दरसिंह चौहान, पार्षद रितु डावर, युवा मोर्चा जिला महामंत्री रिंकेश तंवर, पूर्व सरपंच जुवानसिंह रावत, बृजेश खंडेलवाल, उपसरपंच विकास माहेश्वरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कालू भारती राठौड़, अमान भाई, शाहिद कुरैशी आदि उपस्थित रहे। इस मैच को सफल बनाने में बुरहानी क्रिकेट क्लब आम्बुआ के साथ समाज की युवा कमेटी एवं आसिफ शेख (पप्पू)एगोविंदा का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *