अलीराजपुर लाइव के लिये फिरोज खान बबलु की रिपोर्ट जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी के रूप मे शुक्रवार को साबेरा अंसारी ने पदभार संभाल लिया। जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय पहुचकर उन्होंने आफिस का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली ।अंसारी ने बताया कि उनकी प्राथमिकता मे लाङली लक्ष्मी योजना मे ज्यादा से ज्यादा पंजीयन महिलाओ व युवतियों के लिये पिंक ड्राइविंग लाईसेंस अभियान, बाल विवाह की रोकथाम सहित मैदान अगले को सक्रिय कर महिलाओ ओर युवतियों को योजनाओं से लाभान्वित करना । गौरतलब है कि इससे पहले जिला महिला सशक्तिकरण प्रभारी अधिकारी विजय सोलंकी कार्य देख रहे थे । अंसारी मप्र लोकसेवा आयोग से 2015 मे प्रशासनिक सेवा के लिये चयनित हुआ था । Post navigation विधवा महिला ने मुर्गे-बकरे बेचकर बनाया शौचालय शासन के ओडीएफ अभियान को पूरा करने के लिए करे प्रेरित : सीईओ सोलंकी