बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- शासन-प्रशासन के स्वच्छता अभियान को महत्व देते हुए आम्बुआ पंचायत के अंतर्गत एक विधवा बुजुर्ग महिला ने मुर्गे-बकरे बेचकर अपने घर आंगन में शौचालय बनाकर स्वच्छता अभियान के लिए मिसाल कायम की। पूर्व सरपंच जुवानसिंह रावत ने बताया कि ग्राम पंचायत अंतर्गत चोगंडिय़ा फलिया निवासी विधवा महिला शायरी पति स्व. झेतरिया ने अपने पास पालतु मुर्गे और बकरों को बेचकर शासन द्वारा शौचालय बनाओ अभियान के तहत मिसाल कायम की है। आज जिले की टीम ने मॉर्निंग फॉलोअप के समय उक्त महिला के घर पहुंचे तब यह बात उक्त विधवा महिला ने बताई। Post navigation गाय को लगा तीर, स्थानीय डॉक्टर नदारद, जिला चिकित्सालय की टीम ने ऑपरेशन कर निकाला जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी साबेरा अंसारी ने पदभार संभाला