बरझर से इरशाद खान चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा एसडीएम एस आर यादव ने शासकीय पशु चिकित्सालय बरझर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । जिसमे उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया गया।डाक्टर शकुंतला बिरला सहित 3 कर्मचारी, बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए हैं । डा बिरला दिनांक 23/7/2024 से लगातार अनुपस्थित पाई गई । मौके पर एसडीएम एस आर यादव ने पंचनामा बनाया गया । साथ ही अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओं सूचना पत्र, जारी किए जाएंगे । आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जितेन्द्र सिंह तहसीलदार तोमर, नायब तहसीलदार रानू माल , पटवारी जामसिह रावत , सचिव शकरसिह बामनिया बरझर उपस्थित थे। बरझर क्षेत्र में सभी संस्थाओं के हाल बेहाल बरझर क्षेत्र की अधिकांश सरकारी संस्थाओं के हाल बेहाल है। कर्मचारी – अधिकारी क्षेत्र में लापरवाह बने हुए हैं । समय से पहले संस्था छोड़ देना या कई दिनों तक संस्था में पहुंचना ही नहीं। यदी समय रहते ऐसे ही क्षेत्र में सभी संस्थाओं के एसडीएम के निरक्षण चलते रहे तो कर्मचारियों व अधिकारियों में डर-भय का वातावरण बना रहेगा। Post navigation स्वच्छ भारत मिशन के तहत निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली बरझर में निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के जयकारे