झाबुआ। शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय रानापुर के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये जाने पर सहायक शिक्षक कुसुम उपाध्याय कन्या प्रावि राणापुर एवं सहायक शिक्षक प्रभा दवे पालीवाल क प्रावि रानापुर को सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शकुंतला डामोर ने कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है एवं संस्था में किसी लड़की द्वारा अंवैधानिक रूप से अध्ययापन कार्य करवाए जाने, शिक्षण कार्य में रूचि नहीं ली जाकर पदीप दायित्वो के निर्वहन में लापरवाही व उदासीनता बरती जाने एवं संस्था में अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार हेतु उचित प्रयास नहीं किएजाने के कारण पत्र प्राप्ति के तीन दिवस में उत्तर योग्य माध्यम से प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया है। Post navigation ऋण स्वीकृति नहीं हुए तो बैंकर्स के विरूद्ध एससी/एसटी एक्ट में प्रकरण होंगे दर्ज : कलेक्टर 25 लाख की ठगी का आरोपी रिमांड पर, नाम बदल कर 4 माह से कर रहा था ठगी