पेटलावद। गणतंत्र दिवस पर नगर में विभिन्न जगह कार्यक्रम आयोजित कर शान से तिरंगा फहराया गया। हर जगह भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। अभा हिन्दू महासभा द्वारा सरस्वती स्कूल में ध्वजारोहण किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि दवे इनके द्वारा झंडावंदन किया। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। अतिथियों ने बच्चों से कहा कि हमें बुराइयों से दूर रहना चाहिए। इसके साथ ही मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष मुकेश परमार, जगदीश सेंचा, कोषाध्यक्ष लुनचंद परमार, सचिव प्रफुल्ल शर्मा, प्रधानाचार्य ममता प्रवीण पवार व लाला भाई दवे, संदीप चौहान, विनोद धाकड़, हिंदू महासभा जिला अध्यक्ष दीपक काग आदि मौजूद थे। Post navigation दिनदहाड़े पेटलावद में बदमाशों ने बनाया मकान को निशाना; नकदी सहित सोने के आभूषणों पर किया हाथ साफ़ दो बाईक में भिड़ंत, 1 की मौके पर मौत, 2 गम्भीर घायल..