वीरेंद्र बसेर। घुघरी अब से थोड़ी देर पहले मठ मठ मार्ग पर दो बाइक सवार में आपस में टक्कर में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे संजीवनी 108 के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है जानकारी के मुताबिक मांडन निवासी शिक्षक वरसिंह गरवाल केलकुई से मांडन जा रहा था तभी सारंगी से अपने गांव रतलाम जिले के वडलीपाड़ा जा रहे बाइक सवार कालू जोगा गरवाल की ग्राम मठमठ में टक्कर हो गई है। जिसमे वडलीपाड़ा निवासी बाइक सवार कालू जोगा भाभर की मोके पर ही मौत हो गई। वहीं कालू का भाई भूरालाल भाभर ओर शिक्षक वरसिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए, उन्हें पेटलावद स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए ले जाया गया है। Post navigation शान से फहराया तिरंगा, गूंजे भारत माता के जयकारे बाइक से अवैध शराब परिवहन करते 1 आरोपी को आबकारी ने धरदबोचा …