झाबुआ। ब्लाक कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान मेें जिला सहकारी उपभोक्ता भंडार द्वारा संचालित सहकारी गैस गोडाउन को अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर हस्तांतरित करने को लेकर जिले की वरिष्ठ कांगे्रस नेताओं की उपस्थिति में कलेक्टर आशीष सक्सेना को एक ज्ञापन सोमवार को प्रात: 11.30 बजे सौंपा जाएगा। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद डामोर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बंटू अग्निहोत्री एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने बताया कि पूर्व में भी नगर के मध्य गैस गोडाउन को हटाये जाने को लेकर ज्ञापन दिया गया था किन्तु अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नही होने तथा संभावित अनहोनी को देखते हुए ब्लाक कांग्रेस, शहर कांग्रेस ने इसे संवेदनशेील मानते हुए जिला प्रशासन से पुन: स्मरण कराते हुए ज्ञापन देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की जाएगी। भट्ट ने बताया कि कांग्रेसी सोमवार को प्रात: 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित होकर यहां से एक रैली नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए कलेक्टोरेट पहुंचेगी और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया, रमेश डोशी, पूर्व विधायक जेवियर मेडा, डा. विक्रांत भूरिया, राजेश भट्ट, आशीष भूरिया, विनय भाबोर, जितेन्द्र अग्निहोत्री, आचार्य नामदेव, धुमाभाई डामोर, रशीद खान,वरूण मकवाना, अविनाश डोडियार, सायराबानो, शीला मकवाना, सहित बडी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *