झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्थानीय बस स्टैंड पर गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा उनका पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया ने बापू को स्मरण करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए अहिंसा का मार्ग का चयन कर हमें आजादी दिलवाई। इस आजादी को व्यर्थ न जाने दे तथा गांधीजी के बताए हुए अहिंसा के मार्गो पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। इस अवसर पर जिला महामंत्री यामीन शेख, पार्षद व शहर कांग्रेस अध्यक्ष आनंदीलाल पडियार, कलसिंह भूरिया, अनूप भंडारी, सोहेल शैरानी, आतिक खां, रोशन बारिया, रोशन वसुनिया, युसूफ नन्हे खां आदि ने बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। Post navigation ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को यादकर मनाइ 69वीं पुण्यतिथि बच्चे अच्छे नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग दे : बिशप बसील भूरिया