जोबट। जिला प्रेस क्लब अलीराजपुर को हर ग्रामीण पत्रकार एवं शहरी पत्रकार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उत्साहित है । आज जिला प्रेस क्लब के सदस्यों ने बताया कि 27 फरवरी को जिला प्रेस क्लब ग्रामीण पत्रकारों का एवं शहरी पत्रकारों का सम्मान समारोह भव्य रुप से कर रहे हैं। जिसमें जोबट, नानपुर, उमराली, छकतला, आजाद नगर, भाबरा, आंबुआ सभी जगह से जिला प्रेस क्लब को समर्थन मिलता होता दिखाई दे रहा है। जिले का यहां आयोजन बहुत ही शानदार यादगार रहेगा। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है आज तक अन्य संगठनों ने केवल पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों का उपयोग किया है लेकिन जिला प्रेस क्लब ग्रामीण पत्रकारों को भी प्रोत्साहित कर रहा है। इसी के लिए यह भव्य आयोजन हो रहा है। Post navigation पत्रकारो का समागम 27 फरवरी को कार्यकारिणी का एक वर्ष पूरा होने पर किया हनुमान चालीसा का पाठ