नानपुर। हिंदू युवा जनजाति संगठन अलीराजपुर लगातार जन जागरण अभियान चला रहा है, जिसमें आज चांदपुर मंडल में प्रदेश कार्यकारिणी के 1 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर चांदपुर मंडल के पास ग्राम मोरधी में हनुमान चालीसा का 20वां पाठ किया गया। मंदिर के आसपास साफ सफाई की गई व भगवा ध्वज लगाया गया। जिसमें आसपास के वरिष्ठ जन भेरला भिंडे, जंगलिया भिंडे, इडला भिंडे, दिलीप भिंडे, जिला अध्यक्ष रोशन पचाया, चांदपुर मंडल अध्यक्ष हरीश भिंडे, मंडल उपाध्यक्ष सरदार डूडवे, मंडल मंत्री गुड्डू तोमर, कोषाध्यक्ष हीतू तोमर, सुरतान भिंडे, विक्रम ओहरिया, कैलाश बामनिया, भदू कनेश, प्रदीप कनेश, जितेंद्र भिंडे, संतोष चौहान, सुरेश भिंडे, निलेश डूडवे, जग्गू डुडवे एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। Post navigation शहरी और ग्रामीण पत्रकाराें का सम्मान करेगा जिला प्रेस क्लब अवैध रेत से भरा ट्राला पलटा