भूपेंद्र बरमंडलिया , मेघनगर मेघनगर के समीप आज नहारपुरा में एक युवक की लाश मिली। इसकी सूचना रेलवे पुलिस मेघनगर को लगी। रेलवे पुलिस ने इस बात की सूचना मेघनगर पुलिस थाने पर दी घटना, जिसके बाद रंभापुर चौकी प्रभारी शिवराम निर्वल और मेघनगर थाना प्रभारी जेआर बर्डे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया जिससे पता चला की युवक की मौत ट्रेन में गिरने से हुई है। उक्त युवक के पास एक रेल की टिकट बरामद हुई जिसमें भोपाल से बडौदा लिखा हुआ था। साथ ही एक मोबाइल भी मिला जो टूटा हुआ था जिसकी सिम दूसरे मोबाइल में लगाने से फोन लगाया गया तो मोबाइल पर फोन करता को इस घटना की सूचना दी उसके बाद परिजन मेघनगर आये और शव की पहचान की। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम गंर्धव उर्फ गब्बर पिता कमलसिंह जाटव उम्र 18 साल निवासी पन्नापुरा थाना दबोह तहसील लाहर जिला भिंड के रूप में हुई। उक्त युवक भोपाल से सूरत जा रहा था जो सोमनाथ एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा था, जिसकी ट्रेन में गिरने से मौत हुई है शव को पीएम के लिए मेघनगर अस्पताल लाया गया है। Post navigation भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर कार्यकारिणी गठित, प्रियेश पडियार अध्यक्ष व रोहित प्रजापत उपाध्यक्ष मनोनीत विश्व बाल श्रम निधेष दिवस पर ‘बाल श्रम को ना कहो’ के पोस्टर वितरित