नानपुर से जितेंद्र वाणी पुत्र ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना नानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम राजावाट के पटेल फलिया में सोमवार रात को हुई। ग्रामीणों के अनुसार मध्य रात्रि में सकली पति दयला (50) घर में बैठकर शराब पी रही थी। तभी नशे में धुत उसके बड़े बेटे दीतला पिता दयला (20) आया। उसने मां से कहा रोज-रोज शराब क्यों पीती है। इसके बाद दीतला ने मां सकली पर लट्ठ से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। सकली के दो बेटे है। बड़े बेटे ने हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उधर, पुलिस नशा मुक्ति अभियान चला रही है, लेकिन इस बीच नशे की हालत में ही एक हत्या हो गई। Post navigation आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, 1400 पेटी अवैध शराब जब्त की जयस की कार्यकारिणी गठित, मुकामसिंह चौहान अध्यक्ष बने