जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर आबकारी विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान खण्डवा बड़ौदा मार्ग पर नानपुर टोल टैक्स के समीप करीब 1400 पेटी अवैध शराब भरा हुआ ट्रक MP 09 KD 2168 को पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक इंदौर से चलकर अलीराजपुर की और आ रहा था जिसको आबकारी की टीम ने चेकिंग के दौरान पूछताछ की तब ड्राइवर के द्वारा परमिट बताया गया जो कि उस रूट का था ही नहीं। मुख्यमंत्री के शख्त निर्देश से प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान चलाये जानें पर अलीराजपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही को देखते हुए अब आबकारी विभाग कार्रवाई करने आगे आया है। आबकारी के द्वारा गंभीरता से जांच कर दिनांक 14 अक्टूबर की अल सुबह चैंकिग के दौरान अवैध शराब के विरूद्ध बडी कार्यवाही की गई है। अलीराजपुर जिले के आबकारी के आला अधिकारी राजेश मंडलोई, महादेव सोलंकी आबकारी उपनिरीक्षक संजय गवार, रेनू भिंडे, कालू सिंह बघेल की मेहनत से बड़ी सफलता हाथ लगी है। Post navigation हमें अजय शक्ति का संचयन करना है : हरिओम शर्मा शराब के नशे में पुत्र ने मां को लट्ठ से वार कर मौत के घाट उतारा