खरडू बड़ी। आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा पारा खंड के मंडल आम्बा पीथनपुर में पथ संचलन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित जनजाति विकास मंच के रतलाम विभाग के कार्यपालक राजेश डावर एवं जिला सह बौद्धिक प्रमुख एवं मुख्य वक्ता रोहित सरोलकर एवं पारा खंड के कार्यवाह राजू परमार एवं मुख्य वक्ता ने अपने बौद्धिक में यह बताया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संस्थापक परम पूजनीय डाक्टर साहब ने तीन वर्ष बाद व्यास पूर्णिमा के दिन तय किया कि ध्वज ही गुरु है। प्रचार से संगठन और स्वयं को दूर रखा। देश के अलग-अलग भागों में जो स्वयंसेवक संघ के प्रचार के लिए गए वह डाक्टर साहब के बारे में किसी को नहीं बताते थे। उनकी जीवनी ज्यादा लोगों को पता भी नहीं था। हर जगह एक शक्तिशाली संगठन शुरू करना है, शाखा प्रारंभ करनी है को ध्यान में रखते हुए ही काम शुरू उनकी एक पतली सी जीवनी छपी थी। डाक्टर साहब कहा करते थे कि संघ कोई समाज से अलग संगठन नहीं रहेगा। ऐसा काम करेंगे कि आने वाले समय में संघ को समाज में विलीन हो जाना चाहिए। आज समाज जाग चुका है। समाज में जो आसुरी शक्ति है उसका नाश करते हुए सज्जन शक्ति को बढ़ाना है। शाखा का विस्तार करना है। शहर के हर मोहल्ले में भारत माता की जय बोलने वाला व्यक्ति हो। स्थिति ऐसी है कि पूरी दुनिया हमारी ओर देख रही है। हमें फिर से भारत को विश्व गुरु बनाना है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इस पथ संचलन में बड़ी मात्रा में कार्यकर्ताओ ने अपनी सहभागिता ली। Post navigation कैबिनेट मंत्री ने 3.90 करोड़ की लागत से बने नवीन स्कूल भवन का किया लोकार्पण मप्र शासन लिखा वाहन घर में घुसा, नशे में था वाहन चालक