आलीराजपुर लाइव बोरी। दशा माता चौक में स्थित कपड़े की दुकान से गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात में चोरों ने लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली। चोरी की इस घटना से बाजार के व्यवसायी सहित क्षेत्र के लोगों में एक भय का माहौल व्याप्त हो गया है।

चोरों ने व्यापारी प्रकाश पिता शंभुराम सेन की दुकान के आगे से शटर को जेक के द्वारा उठाकर अन्दर प्रवेश करते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने अन्दर प्रवेश कर दुकान में रखे कपड़ों एवम गल्ले में रखी नगदी पर हाथ साफ किया। दुकान के शटर का ताला को तोड़कर चोरों ने मंहगे-मंहगे वस्त्रों को निकाल लिया। चोरी की घटना की खबर दुकान के मालिक को उस वक्त लगी जब दुकान के पड़ोस में रहने वाली महिला ने रात में तीन बजे उन्हें फोन लगाकर घटना की जानकारी दी । जब दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंचा तो बंद शटर की स्थिति देख उनके होश ही उड़ गए। देखा कि बंद शटर का ताला लगा हुआ है लेकिन शटर खुली पड़ी है। अन्य सामान भी इधर-उधर बिखरे पड़े हैं। फिर उन्होंने इसकी सूचना आसपास के लोगों को देते हुए स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर जब तक पुलिस घटना स्थल पर पहुंचती तब तक वहां खड़े एक ट्रक को पुलिस आने से पहले ही ड्राइवर लेकर भाग गया।जो की लोगो के बीच शंका एवम चर्चा का विषय बन गया । तहसील कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,आदिम जाति सेवा सहकारी समिति आदि से घिरे व्यस्त क्षेत्र में इतनी बड़ी चोरी की घटना होना थाना प्रभारी बोरी के लिए एक चुनौती है। अब देखना यह है कि थाना प्रभारी बोरी एवं जिले के पुलिस कप्तान इस चुनौती को किस तरह स्वीकार कर पाते हैं।