रितेश गुप्ता, थांदला भक्त श्री मलुकदासजी रामायण मंडल थांदला के वरिष्ठ सक्रिय सदस्य शंकर माणकलाल पंचाल का कैंसर की बीमारी के कारण आकस्मिक निधन रविवार को हो गया। शंकर पंचाल की अंतिम यात्रा शाम 5.30 बजे पर उनके निवास महात्मा गांधी मार्ग से निकल कर पद्मावती नदी स्थित मुक्तिधाम पर पहुंची जहां उनके ज्येष्ठ पुत्र ने चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में मंडल की ओर से ओमप्रकाश भट्ट, मोहन गवली, हरिभाई गवली, रज्जुभाई छाजेड़ तथा ओमप्रकाश शर्मा, गोपाल नागर, मुकेश नागर, श्रीमंत अरोरा के अलावा मंडल के सदस्यों ने सम्मिलित होकर पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शंकर के आकस्मिक निधन पर मंडल के वरिष्ठ नारायण, भट्ट, कृष्णचंद्र सोनी, डीके उपाध्याय प्राचार्य, किशोरजी आचार्य, रामचंद्र राठौड़, जगमोहनसिंह राठौड़, बालूभाई आचार्य, डायाभाई धानक, मोहन कारीगर, ठाकुर विजयसिंहजी दरबारए पंडित कमलकिशोर उपाध्याय, तुषार भट्ट, कमलेश नागर, विनोद नागर ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की । ) Post navigation पर्यूषण पर्व में पक्खी पर्व पर कल्पसूत्र का वाचन व सामूहिक आयम्बिल का धर्मावलंबियों ने किया आयोजन पदमावती नदी में नहाते वक्त बालक का पांव फंसा, डूबने से हुई मौत