रितेश गुप्ता, थांदला थांदला में पदमावती नदी में आज सुबह एक बालक की नहाते वक्त डूब जाने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक थांदला में सोमवार सुबह करीब 10 बजे युवक समीर आयु 15 वर्ष थांदला-सुतरेटी को जोडऩे वाली पुलिया के ऊपर से कूदकर नहा रहा था तभी कूदने के दौरान नदी के भीतर उसका पांव फंस गया जिसके बाद उसके साथी ने उसे निकालने की भरसक कोशिश की लेकिन वहां नहीं निकाल पाया। इसके बाद उसका साथी चिल्लाया और वहां पर बहुत से लोग इकट्ठा हो गए और युवक सद्दाम बाबा, सानू, भूरू, मोहसिन, शेख अब्दुल जावेद, अरबाज रंगरेज व अन्य युवकों ने अपने स्तर पर पानी में डूबे बालक समीर को बाहर निकाला और जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से डॉक्टरों की टीम ने युवक को मृत घोषित कर दिया। ) Post navigation घर की खुली खिड़की से सो रहे युवक को मारी गोली अनास डेम में नहाने गए चार युवकों में से दो हुए लापता, बचाव दल कर रहा डेम में युवकों की सर्चिंग