जितेंद्र वाणी. नानपुर नानपुर के रहवासी करीब दो माह से कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। कई बार बिजली लाइन में फाल्ट हो चुका है इससे लोगों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल चुके हैं। लोगों का कहना है लिखित और मौखिक शिकायत करने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा। अब तक किसी की टीवी, फ्रिज खराब हो रहे हैं तो किसी की फोटोकॉपी मशीन, कंप्यूटर खराब हो चुके हैं। वहीं किसी व्यापारी के डीप फ्रीज में रखा सामान कम वोल्टेज के कारण खराब हो चुका है। शाम को स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लैंप भी कम वोल्टेज के कारण ज्यादा रोशनी नहीं दे पा रहे हैं। साईं कोल्ड्रिंग दुकान के संचालक अशोक वाणी ने बताया की उनके डीप फ्रीज का कम्प्रेशन कम वोल्टेज के कारण जल गया। वहीं बैंक ऑफ इंडिया कियोस्क ऑनलाइन के संचालक ललित गुजराती ने बताया उनके कम्प्यूटर की पावर सप्लाय चली गई है। फोटो स्टूडियो के संचालक सुनील वाणी, कलम सिंग ने बताया कि प्रिंटर और फोटोकॉपी के मैन पावर बोर्ड जल गए हैं। Post navigation मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को सुना भगोरिया से पहले नानपुर में बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगाएंगे : महेश पटेल