मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ क़स्बे तथा आलीराजपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार जगराम विश्वकर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 47 सालों से दे रहे सेवाओं के फलस्वरूप देश के सबसे बड़े पत्रकार संघ ए आई जे बैनर तले पत्रकारिता शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया। आम्बुआ क़स्बे के वरिष्ठ पत्रकार जगराम विश्वकर्मा जो कि वर्ष 1979 से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं तथा अनेकों बार उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित किया गया है,उसी कड़ी में समीप नगर जोबट में संपन्न ए आई जे ( भारतीय पत्रकार संघ) के बैनर तले देश के विभिन्न प्रान्तों से आए लगभग 700 पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन, प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू, जीतू सोनी, क्रांति चतुर्वेदी, तेजकुमार सेन, पुष्पेन्द्र बैघ महासचिव पंडित मनोहर मंडलोई आदि ने आम्बुआ के वरिष्ठ पत्रकार जगराम विश्वकर्मा को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड तथा मैडल से सम्मानित किया। Post navigation मिड-डे मील में लापरवाही: बच्चों को परोसी जा रही थी जली रोटियां, शिक्षा का गिरता स्तर देख जिपं सीईओ ने लगाई क्लास भतीजे ने की थी अपने काका की हत्या, आरोपी को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई