झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- स्थानीय शंकर मंदिर में शनिवार दोपहर को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नगर इकाई जिला संगठन मंत्री संजय यादव, नगर मंत्री लोकेश केवट की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक मे जिला संगठन मंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के बारे में विस्तृत से जानकारी दी तथा कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठित होकर रहना है। वही 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस की तैयारियों के बारे में चर्चा की गई। उक्त संकल्प दिवस में समस्त कार्यकर्ता व समाज के लोगो को हिस्सा लेने को कहा। साथ ही कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई जिसमें दिव्यराजसिंह राठौर व अक्षय जैन को सह संयोजक, निखिल ब्रजवासी को अखाड़ा प्रमुख, मुकल मकवाना को सतसंग प्रमुख, विशाल मुणावत को गौ सेवा रक्षक, दर्पण पंचाल को गौ रक्षा प्रमुख, दिपेश ब्रजवासी को प्रचार-प्रसार प्रमुख, कमलेश प्रजापत को मठ मंदिर प्रमुख, मुकेश खपेड़ को सह अखाडा प्रमुख, कैलाश वसुनिया को मोहल्ला संयोजक मनोनीत किया गया। नवीन कार्यकारिणी के गठन पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। उक्त अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के अजय राठौर, अल्पेश जाटव, सुनील खपेड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation भंगार में मिले तिरंगा को साफ कर किया व्यवस्थित सेवाभारती की कावडय़ात्रा में 500 कावडय़ात्री हुए शामिल