मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में आदिवासी समुदाय द्वारा विशाल रैली निकाल कर धूमधाम से आयोजन संपन्न कराया, सुरक्षा हेतु पुलिस टीम की सतत् निगरानी बनी रही।

मिली जानकारी अनुसार विश्व आदिवासी दिवस आम्बुआ में भील सेना संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश बघेल के मार्ग दर्शन में मनाया गया इस अवसर पर राणा पूंजा भील की मूर्ति पर पूर्व मजिस्ट्रेट श्री भारत सिंह रावत द्वारा माल्यार्पण किया गया। तथा यहां से एक विशाल रैली जिसका मार्ग दर्शन भील सेना के प्रदेश अध्यक्ष रमेश बघेल ने किया, रैली क़स्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः जोबट तिराहे पर पहुंची, संपूर्ण रैली मार्ग पर रैली का स्वागत किया गया डी.जे पर बज रहे आदिवासी लोक गीतों की धुन पर आदिवासी लोक कलाकारों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दे कर सबका मन मोह लिया। एक जैसी परंपरा गत वेशभूषा में अपनी संस्कृति की झलक का परिचय दिया गया कार्यक्रम में अनेक ग्रामों से आदिवासी समुदाय ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया कार्यक्रम का समापन जोबट तिराहे पर स्थित राणा पूंजा भील की मूर्ति के सम्मुख किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *