मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

इन दिनों देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर भारत के साथ साथ मध्यप्रदेश के अंतिम छोर पर स्थित आलीराजपुर के ग्राम आम्बुआ में संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालय में भी वृक्षारोपण किए जाने के समाचार है।

हमारे संवाददाता को स्काउट-गाइड के जिला सचिव बद्रीलाल भटोदरा ने बताया कि शासन प्रशासन की मंशानुसार “एक पेड़ मां के नाम”अभियान के तहत जिला आलीराजपुर के ग्राम आम्बुआ में संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालय परिसर के प्रांगण में जिला सहसचिव श्रीमती जया गेहलोत एवं विधालय के स्काउट-गाइड प्रभारी शिक्षक चंद्र प्रकाश एवं गाइड कैप्टन श्रीमती कल्पना शर्मा आदि के साथ संस्था के प्रभारी प्राचार्य नृपेन्द्र पटेल के कुशल मार्गदर्शन में कार्य क्रम संपन्न किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *