मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

हिंदू सनातन धर्म तथा भगवान त्रिनेत्र धारी गौरा पति कालों के महाकाल भोले नाथ के प्रिय माह श्रावण मास में एक माह तक विशेष पूजा अर्चना चल रही है जिसमें सोमवार को शिवालयों में अभिषेक आदि के साथ संध्या आरती भी की जा रही है।

   शिवजी को सावन का महिना विशेष रूप से प्रिय है इस माह का हिंदू सनातन धर्म में भी विशेष महत्व है, लगभग एक माह तक शिवालयों में सुबह से लेकर रात तक औघड़ दानी श्मशान वासी भबूत रमाने वाले देवों के देव महादेव का इस माह में विभिन्न तरीकों से पूजा अर्चना तथा अभिषेक किया जाता है,भांग धतूरा, विल्व पत्र,चंदन तथा पंचामृत बाबा को अर्पित किया जाता है,आज सावन माह के द्वितीय सोमवार को सुबह से ही भक्तों की भीड़ शिवालयों में उमड़ी विशेष रूप से महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया।

शिवालयों में आज भोला भंडारी का विशेष श्रृंगार किया गया साथ ही शिवालयों को भी विशेष रूप से सजाया गया, आम्बुआ स्थिति हथनेशवर महादेव मंदिर में भी सुबह से लेकर शाम तक भीड़ बनी रही,शाम को पुजारी शंकर लाल पारिख द्वारा महाआरती की गई,महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन गाए गए,सावन के रिमझिम फुहारों के बीच दर्शनार्थियों ने बाबा की अनुपम झांकी के दर्शन कर अपना जीवन सफल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *