नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ विगत दिनों शहर के सकल व्यापारी संघ द्वारा आयोजित व्यापारी प्रीमियर लीग ( VPL ) के फाइनल मुकाबले में विमल केसरी विजय हुई, मैच पश्चात कप्तान रत्नदीप सकलेचा ( मोनू ) एवं उपकप्तान गोपाल बुंदेला ( गोपी ) ने पूरी टीम से रायशुमारी कर जीत की पूरी राशि 31000 ₹ अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य श्रीराममंदिर समर्पण निधि में दान करने फैसला लिया, इसी कड़ी में आज शहर के मध्य स्थित श्री राम मंदिर में विमल केसरी की पूरी टीम द्वारा जीत की राशि श्री राममंदिर समर्पण निधि के श्री प्रेमअदिबसिंह पंवार ,विवेक दुबे, डॉ वैभव सुराणा,योगेश्वर कहार, भावेश सोनी, संदीप सालवी, अक्षय जैन, सुमित सोनी, मनीष सोनी को सोंपी गयी, राशि सोपते समय टीम विमल केसरी के अक्षय कटारिया, भेरू चौधरी, अर्पित संघवी, पप्पू चौहान, विशाल जैन ( काकू ) नवनीत चौधरी, संजय कटकानी (पप्पू), पिंटू पोरवाल उपस्थित थे.. समर्पण निधि समिति ने पूरी टीम का आभार व्यक्त किया.. Post navigation EXCLUSIVE: कलेक्टर ने की प्रशासनिक सर्जरी, दो एसडीएम बदले मासूम बच्चो का लैंगिक शोषण करने वाला युवक गिरफ्तार ; भेजा गया जेल