नवनीत त्रिवेदी @ झाबुआ झाबुआ कोतवाली पुलिस ने शहर की सिद्धेश्वर कालोनी के रहने वाले 5 अलग अलग परिवारो के बच्चो का लैंगिग शोषण करने के आरोप मे गुना निवासी एक युवक जो कि झाबुआ की सिद्धेश्वर कालोनी मे ही एक मकान मे किराये से रहता था गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है दरअसल इन पांच बच्चो के पिताओ ने सयुंक्त रुप से झाबुआ पुलिस कोतवाली मे आवेदन दिया था कि आरोपी राहुल पिता भैयालाल ओझा ..बच्चो को बहला फुसलाकर अपने कमरे मे ले जाता था तथा बच्चो के साथ साथ खुद के कपडे उतार कर बच्चो से अपने निजी अंगों की मसाज उनसे करवाता था ..आरोप है कि बच्चो को धमकाने के लिए आरोपी उन्हे चाकू लहराकर बताता था ..बच्चो ने अंततः अपने परिवार वालो को यह बात 4 फरवरी को बताई जिसके बाद सभी ने इकट्ठा होकर शिकायत दर्ज करवाई .. इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले मे IPC की धारा 342 ; 506 के अलावा लैंगिग अपराधो से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के अंतग॔त विभिन्न धाराओं मे मामला दर्ज किया है । आरोपी को आज न्यायालय मे पेश किया गया जहां से न्यायाधीश संजय चोहान ने उसे जेल भेजने के आदेश जारी कर दिये है । Post navigation विमल केसरी क्लब के सदस्यों ने फायनल में जीती हुई राशि की श्री राम मंदिर निर्माण में समर्पित … जल और जंगल के संवर्धन की अनदेखी इस सदी की सबसे बड़ी चूक – पद्मश्री महेश शर्मा