नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ Live झाबुआ कलेक्टर रोहित सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्वों में परिवर्तन किया है। उन्होंने झाबुआ और थांदला के एसडीएम को हटाया है, वहीं उनकी जगह नए अधिकारीयो को दायित्व सोंपे है। इसमें झाबुआ अनुभाग के एसडीएम एमएल मालवीय को अपर कलेक्टर झाबुआ बनाया गया है और नए दायित्व सौपे। उनके साथ ही सोहन कनाश को झाबुआ अनुविभागीय अधिकारी का दायित्व सौंपा है। वही कुमारी ज्योति परस्ते को थांदला अनुविभागीय अधिकारी बनाया गया है। इनके साथ ही अनिल भाना को डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिका दंडाधिकारी झाबुआ का दायित्व सौंपा है। Post navigation विश्व कैंसर दिवस पर हुआ जागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन विमल केसरी क्लब के सदस्यों ने फायनल में जीती हुई राशि की श्री राम मंदिर निर्माण में समर्पित …