भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर मेघनगर में स्वास्थ्य केंद्र पर अचानक विधायक वीर सिंह भूरिया रात्रि में निरीक्षण करने पहुंचे तथा साफ सफाई तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं से चर्चा की। वहीं साथ ही वार्डो में मरीजों से बातचीत की तथा हालचाल जाना व मरीजों को कहा कि अगर किसी भी प्रकार की परेशानी अगर हो तो मुझे बताए। वही डॉ शेलेक्षी वर्मा द्वारा विधायक भूरिया को अवगत कराते हुवे डिजिटल एक्सरे मशीन की आवश्यकता की बात कही । साथ ही महिला डाक्टर व अन्य डाक्टर की स्थाई रूप से नियुक्ति की बात कहीं। विधायक वीर सिंह भुरिया द्वारा आश्वासन दिया। साथ ही डाक्टर वर्मा को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष रोशन बारिया, बहादुर हटीला, विक्की डोडियार भी उपस्थित थे। Post navigation अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरुण कपूर का ने किया थाने का निरीक्षण, मीडियाकर्मियों ने किया स्वागत हरे पेड़ काटने का कवरेज कर रहे मीडियाकर्मी से की बदसूलुकी करने पर मामला पुलिस चौकी पहुंचा