भूपेंद्र नायक, पिटोल क्षेत्रीय विधायक व पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया मंगलवार दोपहर आदिम जाति सेवा सह.संस्था मर्यादित शाखा पिटोल बड़ी पहुंचे। भूरिया के साथ आए विजय भाबोर ने भी उपस्थित किसानो से स्थिति की जानकरी ली। जिसमे मुख्य समस्या के तौर पर संस्था द्वारा उन किसानो जो की संस्था के सदस्य नहीं है अर्थात जो संस्था के खाताधारक नहीं और जो संस्था से ऋण नहीं लेते उनको संस्थाकर्मी नगद राशि लेकर खाद उपलब्ध नहीं करवा सकते जिसको लेकर आगे उच्च अधिकारियो से बात कर सभी किसानो को नगद राशि से खाद मिलने की व्यवस्था जमाने की बात करते हुए संस्थाकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। भूरिया ने संस्था प्रबंधक रघुनाथ भंडावड से संस्था में दिए जाने वाले ऋण सहित किसानो को दिए जाने वाले खाद के बारे में जानकारी ली। प्रबंधक ने बताया की संस्था में पूरी पारदर्शिता से डिफाल्टरो को छोड़ सभी नियमित खाता धारको को ऋण व खाद वितरण सुचारू रूप से किया जा रहा है। साथ ही वर्तमान में संस्था में यूरिया डीएपी सुपर भी भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। विधायक कांतिलाल भूरिया के साथ नवनिर्वाचित वार्ड क्र. 5 जिला पंचायत सदस्य विजय भाबोर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष काना गुन्डिया, कालाखुट सरपंच खुनसिंह गुन्डिया, जनपद सदस्य पेमा भाबोर, राजेश बड़दवाल, घनश्याम पंचाल, हिन्दू बबेरिया, पानसिंह बिलवाल, जवा बारिया, विनोद मकवाना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता व ग्रामीण किसान मोजूद थे। Post navigation जिला व जनपद पंचायत, सरपंच और पंच के जीते हुए प्रत्याशियों ने जताया मतदाताओं का आभार नवनिर्वाचित सरपंच, उप सरपंच एवं पंचों ने ली शपथ