पिटोल से भूपेंद्र नायक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम के बाद जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में भाजपा के जीते हुए प्रत्याशी, सरपंच, पंच जनपद प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत के प्रतिनिधियों द्वारा हॉस्पिटल पहुंचकर अपनी मेहनतकश कार्यकर्ताओं का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराकर आभार जताया। जिला पंचायत के वार्ड नंबर 2 के नव निर्वाचित सदस्य बहादुर हटीला आज पिटोल कार्यकर्ताओं से मिले। पिटोल मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। बहादुर द्वारा सभी कार्यकर्ताओ को मिठाई खिला कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता विजय नायर, झाबुआ l, जिला उपाध्यक्ष भानू भूरिया, पूर्व झाबुआ मंडल अध्यक्ष बबलू सकलेचा, इरसाद कुरैशी, कल्याण डामोर, महेंद्रसिंह ठाकुर, पिटोल मंडल अध्यक्ष दिनेश मेवाड़, मकनसिंह गुंडिया, चुनीया गुंडिया, विनोद पांचाल, विनोद गाबा, अमित वसुनिया, बलवंत मेड़ा, प्रियल मेड़ा, प्रतीक शाह, सुमेरसिंह बबेरिया, विक्रम नायक, किशन नागर, मुकेश डामोर, संदीप शर्मा, अतुल चौहान, धनराज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation हरियाली तीज के अवसर पर भवानी माता मंदिर परिसर में किया युवाओं ने पौधारोपण विधायक भूरिया ने किया पिटोल सोसाइटी का दौरा