अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट-
जोबट विधायक ने संयुक्त रूप से मुस्लिम कब्रिस्तान एवं बोहरा कब्रिस्तान में सीमेंट कांक्रीट रोड बनाने के लिए भूमिपूजन रविवार को भूमिपूजन किया। इसी कड़ी में पंचायत आम्बुआ की सरपंच वर्षा रावत ने बताया कि मुस्लिम कब्रिस्तान में पंच-परमेश्वर योजना से एवं बोहरा कब्रिस्तान में पंच-परमेश्वर और मनरेगा योजनांतर्गत सीमेंट कांक्रीट रोड का भूमिपूजन किया गया है, जिसकी दोनो जगहों की लागत छह लाख 9 हजार रुपए हैं। दोनों की कुल लागत 12 लाख 18 हजार रुपए हैं। इन दोनों भूमिपूजन के अवसर पर विधायक माधौसिंह डावर ने समाजजनो से कहा कि मैंने जो आपसे जो भी वादे किए वह अब पूरे कर रहा हूं और हमेशा आप लोगों की सेवा के लिए आगे भी तत्पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि इस हेतु मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। विधायक ने कहा कि मुझे आप दोनो समाजजनों का हमेशा सहयोग मिलता रहा है और मैं आशा करता हूं कि आगे भी मिलता रहेगा। मैं विकास में कमी नहीं आने दूंगा। इस अवसर पर अलीराजपुर विधायक नागर सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनी, पूर्व सरपंच जुवानसिंह रावत, उपसरपंच विकास माहेश्वरी, समाज के वाहिद कुरैशी, शकील कुरैशी, हमीद खां, भुरु भाई, असलम मकरानी, बोहरा समाज से शब्बीर अली, हुसैनीभाइ, हकीम भाई आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *