इरशाद खान, बरझर आजाद नगर भाबरा ब्लॉक में बिजली के हाल बेहल है। बरजर सहित अन्य गांव में लगभग 22 घंटे से बिजली बंद है। इससे ग्रामीणों के काम प्रभावित हो रहे हैं। शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे से गई बिजली शनिवार सुबह 10 बजे तक कोई अते पते नहीं है। लाइट कब आएगी इस बारे में विद्युत मंडल की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। बिजली का अभी भी यही हाल है। वोल्टेज की समस्या तो बनी रहती है। लाईट बंद होने से ग्रामीण पीने के पानी के लिए हेन्ड पम्प का सहारा ले रहे हैं। वही आटा चक्की पर अनाज पिसाने के लिए ग्रामीण लाइट आने का इन्तजार करते देखे गए। लाईट बंद होने के चलते किसान भी खेतों में पानी फिराने को लेकर चिंतित हैं। विधुत मंडल के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के बिल सहरी क्षेत्र के हिसाब से दिए जा रहे है। Post navigation युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजन नहीं कर रहे शव का अंतिम संस्कार, चौकी पर शव रखकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग मां को साथ लेकर उमराह यात्रा पर रवाना हुआ बेटा