बरझर से इरशाद खान आज बरझर से आरिफ भाई अपनी मां के साथ उमराह यात्रा के लिए रवाना हुए। वे यहां से जोबट के लिए रवाना हुए। शनिवार को मुस्लिम समाज के तीन लोग उमराह के लिए बरझर से रवाना हुए। सभी सुबह 11 बजे यहां से जोबट के लिए निकले। उमराह पर जाने वालों में आरिफ भाई व उनकी वालिदा नूरजहां बेगम व फिरदोस बी को समाज के लोगों ने हार फुल पहनाकर विदा किया। समाज के लोगों ने उनके घर से जुलूस निकाला । जुलूस में सभी नाते पाक पढ़ते हुए निकले। इसके बाद जोबट के लिए रवाना किया गया। वे मुंबई से मक्का मदीना के लिए उड़ान भरेंगे। करीब 20 दिन वहां रहने के बाद लौटेंगे। जुलूस में मुस्लिम समाज के सदर हबीब खान, हाजी लियाकत खान, कादर खान, सरदार खान, मोहम्मद खान, इनायत खान, जामा खान, आजाद खान, अनवर खान, बादशाह खान, अफजल खान, नूरु भाई, सेहजाद खान व बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। Post navigation विद्युत मंडल की लापरवाही, बिना सूचना के 22 घंटे से बंद है बिजली किसान सम्मान पद यात्रा लेकर बरझर पहुंचे युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष