इरशाद खान, बरझर तेज गति से आ रही एसयूवी ने एक युवक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रविवार शाम करीब 7:00 बजे बरझर शिव मंदिर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार अर्जुन पिता धन्ना उम्र 20 वर्ष सड़क किनारे बाइक पर बैठा था। तभी तेज तेज गति से आ रही एसयूवी ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार सुबह बरझर अस्पताल में शव का पीएम किया गया। एसयूवी ग्राम कोठार के तेरसिंह वलिया की बताई जा रही है। जिसे रयलेश नरसिंह चला रहा था। हादसे के बाद से रयलेश फरार है। इस बाइक पर बैठा था युवक चौकी पर शव रखकर आरोपी को पकड़ने की मांग सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर बरझर पुलिस चौकी पहुंच गए। परिजन अंतिम संस्कार नहीं करने की बात पर अड़ गए। वे आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। मौके पर समझाइश देने भाभरा थाना प्रभारी शिवराम जमरा भी पहुंचे। इस दौरान चौकी प्रभारी वसुनिया समझाइश देते हुए व्यवस्था संभाल रहे थे। Post navigation बदमाशों के हौसले बुलन्द, बीच बाजार में दिया चोरी की वारदत को अंजाम विद्युत मंडल की लापरवाही, बिना सूचना के 22 घंटे से बंद है बिजली