इरशाद खान, बरझर मंगलवार बिती रात्रि में गांव के बोहरा समाज के एक यापारी के यहां बदमाशों ने धावा बोला। बदमाशों ने गांव के बिच बाजार में राम मंदिर के सामने बोहरा समाज के अब्बासी अलीहुसेन के घर को निशाना बनाया । बदमाशो ने मंगलवार रात्रि में 12 से एक के बिच में चोरी की वारदत को अंजाम दिया। बदमाश घर के पीछे कोट फांद कर घर के अंदर आए व दिवार में सेंध लगा कर घर में घुसे व दुकान से किराना सामान व उपर के कमरे से तिजोरी खोल कर नगदी 70 हजार रूपए पर हाथ साफ कर चले गए। बदमाश जब वारदात को अंजाम दे रहे थे तब बोहरा दम्पत्ति घर में सो रहे थे। रात्रि 1:30 से 2 बजे के आस-पास दम्पत्ति को घर में चोरी होने की जानकारी लगी। दम्पत्ति द्वारा रात्रि में ही बरझर पुलिस को सूचना दी गई। मोके पर पहुंची बरझर पुलिस घटना की जानकारी लगते ही चोकी प्रभारी जयराम वसुनिया मौके पर पहुंचे व पुलिस द्वारा बदमाशों का सुराग लगाने के बजाए चैकी प्रभारी द्वारा बोहरा दम्पत्ति से ही बदमाशों की पेहचान बताने का पुछने लगे लुटा डरा सहमा बोहरा दम्पत्ति ही अगर बदमाशों की पेहचान कराएगा तो पुलिस क्या करेंगी । खेर डरा बोहरा दम्पत्ति ने मन बना लिया है व चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराएगा। Post navigation स्कूलों में पहुंचकर छात्र छात्राओं को दी नशा मुक्ति अभियान की जानकारी, नशे से दूर रहने की समझाइश दी युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजन नहीं कर रहे शव का अंतिम संस्कार, चौकी पर शव रखकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग