बरझर से फिरोज खान की रिपोर्ट आज गुरुवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना चंद्रशेखर आजाद नगर कस्बा की चौकी बरझर में माध्यमिक कन्या शाला एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरझर में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम से अवगत कराया गय। साथ ही यातायात नियम बता कर दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने के बारे में समझाइश देकर शपथ दिलाई गई । साथ ही जो छात्र दो पहिया वाहन लेकर स्कूल पहुंचते हैं उन छात्रों को ड्रायविंग लाईसेंस बनवाने को कहा जिससे कोई अनहोनी घटना से बचा जा सके। वाहन चलाते समय यातायात के सभी नियमों का पालन करने से अनहोनी घटना से बचा जा सकता है। Post navigation जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज ने निकाला जुलूस बदमाशों के हौसले बुलन्द, बीच बाजार में दिया चोरी की वारदत को अंजाम