झाबुआ live डेस्क । समीपस्थ गांव वन मे आज राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन के बैनर तले राजीव गांधी पंचायती राज अभियान का ओपचारिक शुभारंभ किया गया । पूर्व विधायक झाबुआ जेवियर मैडा ने इसका वन मे विधिवत शुभारंभ किया । इस अवसर पर मैडा ने कहा कि पुराना पंचायतीराज बेहतर था जिसमे लोगो को स्थानीय स्तर पर अपनी बात ओर काम करने काम मौका मिल जाता था लेकिन अब हालात बदल गये है ओर पंचायत राज की अवधारणा भी बदल गयी है इस अवसर पर जिला समन्वयक मथियास भूरिया , संयोजक जितेंद्र धामन , समोई सरपंच रूपसिंह , राकेश भूरिया , पारसिंह डामोर , रेशु मैडा आदि मौजूद थे । Post navigation माही परियोजना के विरोध में विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी खरडूबडी पहुंचे भूरिया दिया मजदूरो की लडाई लडने का आश्वासन