भूपेन्द्र बरमंडलिया, मेघनगर हितग्राहियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार कटिबद्ध नजर आ रही है। शनिवार को मेघनगर जनपद सभागृह में वन अधिकार पट्टे का वितरण किया गया। जिसमें कचलधरा एवं आसपास के ग्रामीणों को उनका अधिकार दिलाते हुए 7 वन पट्टों का वितरण किया गया। मध्य प्रदेश सरकार का स्पष्ट विजन है कि वर्षो से वन भूमि पर काबिज होकर अपना एवं अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले लोगों को वन अधिकार के साथ पट्टे वितरण किये गए।उक्त आयोजन में विशेष रुप से पूर्व विधायक कलसिंह भाभर, मेघनगर जनपद अध्यक्ष सुशीला प्रेम सिंह भाभर,आ ज जा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजू डामोर,भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आरती भानपुरिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष मूकेश मेहता,अनुविभागीय अधिकारी एल. एन. गर्ग, तहसीलदार शक्ति सिंह, जनपद सीओ. वीरेंद्र सिंह रावत,मेघनगर वन अधिकारी, प्रेम सिंह बसोड़, बाबू मचार एवं हितग्राही उपस्थित रहे। Post navigation देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री हर वक्त किसानों के साथ…सुशीला प्रेम सिंह भाबर एसडीएम ने स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर दिए फीवर क्लीनिक को दुरुस्त करने के निर्देश