मेघनगर जनपद में प्रधानमंत्री किसान योजना के अंतर्गत बीमा राशि वितरित भूपेन्द्र बरमंडलिया, मेघनगर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले के 20 हजार से अधिक किसानों को 7 करोड़ 86 लाख से अधिक की बीमा राशि का वितरण किया गया। जिला मुख्यालय के साथ मेघनगर जनपद सभागृह में भी हजारों किसानों के हितार्थ फसल बीमा की राशि वितरित की गई। अयोजित कार्यक्रम में मेघनगर जनपद अध्यक्ष सुशीला प्रेम सिंह भाबर ने पात्र किसानों को योजना का लाभ दिया। दरअसल, प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से प्रदेश में सेवा सप्ताह की शुरूआत हुई है। जिसमें पूरे सप्ताह के दौरान विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभांवित किया जाना है। आयोजित कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सुशीला प्रेम सिंह भाबर भाजपा महिला जिला अध्यक्ष आरती भानपुरिया मेघनगर जनपद सी.ई.ओ. वीरेंद्र रावत, मेघनगर ब्लॉक कृषि अधिकारी अजय सिंह बारिया, एसडीओ थांदला रतन सिंह बघेल व अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान मौजुद किसानों को मुख्यमंत्री का उद्बोधन स्क्रीन पर दिखाया गया व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। Post navigation झाबुआ जिले में 6 कोरोना पॉजिटिव केस मिले, मेघनगर में सबसे 3 हुए संक्रमित वन अधिकार पट्टा वितरण कार्यक्रम आयोजित