झाबुआ। निरीक्षक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त कार्यालय इंदौर द्वारा बाबूसिंह नायक संकुल प्राचार्य बाउमावि मदरानी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था एवं प्रकरण दर्ज किया गया था प्रकरण में विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त कार्यालय इन्दौर के द्वारा 1 दिसम्बर को गिरफ्तार किया जाकर जमानत और मुचलके पर पाबंद कर रिहा किया गया। कलेक्टर आशीष सक्सेना ने कार्रवाई करते हुए मदरानी के संकुल प्राचार्य बाबूसिंह नायक एवं शासकीय हाईस्कूल मांडली के समस्त प्रभार से तत्काल मुक्त किया जाकर इन्हें अन्य आदेश पर्यन्त कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला झाबुआ में अटैच कर दिया है। संकुल प्राचार्य मदरानी एवं शासकीय हाईस्कूल माण्डली का समस्त प्रभार खंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड मेघनगर को सौंपा गया है। Post navigation अगुवा कर युवती को ले गया लिमखेड़ा और किया दुराचार पीएन यादव ने जिला सहाकारिता बैंक के सीईओ का लिया चार्ज