कार्यभार ग्रहण के अवसर पर स्वागत करते हुए सीसीबी चेयरमैन वसुनिया

झाबुआ । जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ के वरिष्ठ महाप्रबंधक विजयसिंहकुर्मी का स्थानांतरण जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रतलाम होने से एवं पीएन यादव का स्थानांतरण भोपाल से झाबुआ होने से पीएन यादव द्वारा शुक्रवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजयसिंह कुर्मी, उपाध्यक्ष भूपेन्द्रसिंह राठौर, भारचन्द्र भूरिया,उप आयुक्त सहकारिता जिला-झाबुआ जीएल बडोले एवं संचालक संजय श्रीवास, गणेश प्रजापत,मडू बूचा, कर्णसिंह राठौर, हेमचन्द्र डामोर सहित बैंक एवं संस्थाओं के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *