मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ कोरोना के संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शासन ने क्षेत्र में कोरोना कर्फ्यू लगाया हुआ है जिससे बाजार में सन्नाटा पसरा है ।लोगों को रोजमर्रा की सामग्री की परेशानी तो हो रही है मगर बीमारी से बचाव हेतु सब का समर्थन मिल रहा है लॉकडाउन के बावजूद बीमारों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है सरकारी तथा निजी चिकित्सालय में भीड़ बढ़ रही है। वर्तमान समय एक ऐसे अदृश्य संकट का सामना कर रहा है जो कि कोरोना नाम से बीमारी फैला रहा है झाबुआ लाइव ने भगोरिया पूर्व ही आशंका जाहिर की थी कि भगोरिया यदि संपन्न हुए तो उसके बाद कोरोना का विस्फोट हो सकता है और हुआ भी यही कि संपूर्ण क्षेत्र इसकी चपेट में आ गया ।स्थिति यह है कि हर घरों में कोई ना कोई बीमार है साधन संपन्न दाहोद बड़ौदा आदि स्थानों पर जाकर इलाज करा रहे हैं ।मगर गरीब घरों में पड़े कराह रहे हैं कुछ देसी इलाज तो कई झाड़-फूंक में लगे होकर जान जोखिम में डाले हुए हैं इधर बैंक किओस्क सेंटर आदि बंद होने से वित्तीय लेन-देन बंद होने से लोगों का जमा पैसा भी नहीं मिल पाने के कारण परेशानी उठाना पड़ रही है। Post navigation पर्यावरण सहयोग संस्था के पदाधिकारियों ने एसडीओपी बब्बर को किया सम्मानित कोरोना मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में दे रहे हैं समझाइश