मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

 क्षेत्र में कोरोना का प्रकोप जारी है यह शहर व कस्बों से होकर अब ग्रामीण क्षेत्रों में अपने पांव पसार रहा है ।वर्तमान समय विवाह आदि कार्यक्रमों का भी चल रहा है इसमें डीजे साउंड पर ग्रामीण झुंड के झुंड एकत्र होकर रात भर नाचते हैं जिसमें संक्रमण फैलने का भय बना रहता है। हल्का पटवारी जितेंद्र डुडवे ने बताया कि प्रशासन के निर्देशानुसार वह तथा पुलिस प्रशासन एवं ग्राम सचिव गिलधार सिंह ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को समझाइश दे रहे हैं कि वे कोरोना से बचाव हेतु डीजे आदि का उपयोग ना करें तथा भीड़ एकत्र न करें मास्क का उपयोग करें तथा सर्दी खासी बुखार आदि होने पर जांच कराएं तथा कोरोना वैक्सीन भी जरूर लगवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *